Ayushman Bharat Digital Mission: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने रचा इतिहास, मंडाविया ने दी जानकारी

Ayushman Bharat Digital Mission: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने रचा इतिहास, मंडाविया ने दी जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया, “भारत ने अपनी डिजिटल स्वास्थ्य यात्रा में एक और मील का पत्थर हासिल किया। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने एक दिन में 27 लाख से अधिक रिकॉर्ड के साथ 1 करोड़ डिजिटल रूप से जुड़े स्वास्थ्य रिकॉर्ड को पार किया।”

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने एक नया कीर्तिमान हासिल किया है। मिशन ने एक दिन में रिकॉर्ड 27 लाख से अधिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड लिंक किए। इसी के साथ डिजिटल रूप से जुड़े स्वास्थ्य रिकॉर्ड का आंकड़ा भी एक करोड़ को पार कर गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया, “भारत ने अपनी डिजिटल स्वास्थ्य यात्रा में एक और मील का पत्थर हासिल किया। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने एक दिन में 27 लाख से अधिक रिकॉर्ड के साथ 1 करोड़ डिजिटल रूप से जुड़े स्वास्थ्य रिकॉर्ड को पार किया।”

मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि 21.9 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (एबीएचए) पहचान पत्र बनाए गए हैं और मिशन के तहत 53,341 स्वास्थ्य सुविधाओं को पंजीकृत किया गया है। कार्यक्रम के तहत अब तक 11,677 स्वास्थ्य पेशेवर पंजीकृत किए गए हैं।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को सरकार द्वारा 27 सितंबर, 2021 को लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा को और अधिक सुलभ बनाने और स्वास्थ्य देखभाल की गुणवत्ता तथा उपचार की निरंतरता के उद्देश्य से शुरू किया गया था।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *