बड़ा खुलासा : सुनील शेट्टी नहीं हैं आथिया शेट्टी के असली पिता, एक्टर ने खुद किया खुलास

बॉलिवुड में अन्ना के नाम से मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी को तो आप सभी जानते ही हैं। उन्होंने एक से एक धमाकेदार फिल्में दी हैं। सुनील शेट्टी की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। अन्ना के दो बच्चे है- अथिया और अहान। दोनों उन्हीं की तरह फिल्में बनाना चाहते हैं। उनकी बड़ी बेटी अथिया शेट्टी ने फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया हैं। जबकि उनके छोटे बेटे अहान भी डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी फिल्म ‘तड़प’ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है।
हाल ही में अथिया शेट्टी का जन्मदिन बीता है। उन्होंने 5 नवंबर को सपनों के शहर मुंबई में अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। अथिया 29 साल की हो गई है। आज हम आपको अधिया से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं कि अथिया शेट्टी ने अपने पिता के लिए कुछ ऐसा कह दिया था, जो कोई भी बच्चा अपने पिता के लिए कभी नहीं कह सकता।
अथिया शेट्टी अपने पिता सुनील शेट्टी को दूसरे पापा समझती थी। वो हमेशा कहती रहती थी कि ‘मेरे दो- दो पापा’। बता दें कि ये बोलने का कारण भी उनके पिता ही हैं। दरअसल, 1994 में ऐक्टर सुनील शेट्टी की एक मूवी ‘गोपी-किशन’ रिलीज़ हुई थी। जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। इस मूवी में ऐक्टर सुनील शेट्टी नें डबल रोल निभाया था, एक का नाम गोपी तो दूसरे का नाम किशन था। इस फिल्म का एक डायलॉग काफी ज्यादा फेमस हुआ था। वो डाएलॉग था ‘मेरे दो-दो बाप’। जिसके चलते आथिया शेट्टी भी उन्हें ‘मेरे दो दो बाप’ कहने लगी।
इस किस्से के बारे में सुनिल शेट्टी ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। उन्होंने कहा, ’गोपी-किशन’ फिल्म का डायलॉग ‘मेरे दो-दो बाप’ हिट हो जाएगा, इसका अंदाजा खुद उन्हें नहीं था। वह खुद अपने घर में इस डायलॉग को सुनकर परेशान हो गए थे। सुनील ने बताया कि अथिया उन्हें देखते ही ‘मेरे दो-दो बाप’ कहने लगती थीं। इस पर सुनील अथिया को समझाते थे कि यह सही नहीं है और इसमें कुछ फनी भी नहीं है।
बता दें कि अथिया को बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का शौख था। हालांकि, उनकी अभी तक एक भी फिल्म हिट नहीं गई है। अथिया ने फिल्म ‘हीरो’ से डेब्यू किया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म ‘नवाबजादे’, ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन ये फिल्में भी सिनेमाघरों में कुछ खास नहीं चली। फैंस को ये फिल्में उस तक पसंद नहीं आई।