जिन बेटियों के होने पर पिता हुआ दुखी आज उन्हीं की वजह से चल रहा है बॉलीवुड

जिन बेटियों के होने पर पिता हुआ दुखी आज उन्हीं की वजह से चल रहा है बॉलीवुड

हमारे भारत में महिलाओं को देवियों का रूप माना जाता है, परंतु कहना और मानना दोनों में बहुत फर्क होता है। जी हां, ऐसा कहा जाता है, कि अगर बेटे ना हो तो इंसान का अस्तित्व ही मिट जाएगा। आज के समय में भी लड़कों के मुकाबले लड़कियों को कम ही समझा जाता है। जी हां, आज भी उन्हें अभिशाप ही माना जाता है। कुछ लोगों की अवधारणा आज भी यही है, कि लड़की की वजह लड़का हो जाए तो ज्यादा अच्छा होता है, तभी आज के युग में भी महिलाएं पुरुषों से कम ही है, परंतु आज की औरत ऐसी है जो पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलती है। ऐसे में आज हम आपको चार बेटियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जी हां, यह चारों बॉलीवुड से ही संपर्क रखते हैं। एक ही घर में चार लड़कियों का जन्म हुआ था, जिनका नाम है शक्ति मोहन, नीति मोहन, मुक्ति मोहन और कीर्ति मोहन यह चारों बहनें हैं, और इनके पिता की सोच रही थी, कि उन्हें लड़की का बाप होना मंजूर नहीं था, इसीलिए तो वह बहुत ही नाराज रहते थे, परंतु इन बेटियों ने यह साबित करके दिखाया कि बेटियां आजकल किसी से कम नहीं होती है। आइए हम आपको बताते हैं आखिरकार इनका बॉलीवुड में क्या योगदान रहा है।

नीति मोहन: यह सबसे बड़ी बेटी है। जी हां, आज यह बॉलीवुड में बहुत ही अच्छी गायका है। यह कई सालों से फिल्मों में गाना गाती हुई नजर आती हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर के गाने इश्क वाला लव से की थी। आज हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है।

शक्ति मोहन: जो लोग डांस को पसंद करते हैं, वह शक्ति मोहन को जरूर जानते होंगे। जी हां, यह जाने-माने कोरियोग्राफर है। यह डांस इंडिया डांस रियलिटी शो की विजेता भी रह चुकी हैं आज इन्हें कई शो में जज के रूप में देखा जाता है।

मुक्ति मोहन: मुक्ति मोहन तीसरे नंबर की बहन है। आज यह भी कोरियोग्राफर हैं। यह कई फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुकी हैं और इन्हें पूरे भारत में जाना जाता है।

कीर्ति मोहन: कीर्ति मोहन सबसे छोटी है, हालांकि यह फिल्म इंडस्ट्री में नहीं है, बल्कि यह एक प्रतिष्ठित कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रही हैं और यह बहुत ही सफल इंजीनियर हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *