‘गांधी परिवार से अध्यक्ष नहीं बनने पर कांग्रेस में टूट का खतरा’, बोले- सांसद प्रमोद तिवारी

‘गांधी परिवार से अध्यक्ष नहीं बनने पर कांग्रेस में टूट का खतरा’, बोले- सांसद प्रमोद तिवारी

राजस्थान से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से बनना चाहिए। नहीं तो पार्टी में टूट का खतरा है। तिवारी ने आरोप लगाया है कि भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है। राजधानी जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में प्रेस वार्ता में प्रमोद तिवारी ने कहा कि लूट से बचाने के लिए जनजागरण के लिए भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत पड़ी है। तिवारी ने कहा कि एक वीडियो तेजी से चल रहा है। मैं ईडी से बोल रहा हूं। जवाब मिलता है मैंने तो भाजपा ज्वाइन कर ली है। जवाब मिलता है। साॅरी रोंग नंबर। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का डर दिखाया जा रहा है। बहुत से लोग डरे हुए है राजनेता। अगर उनके बीच कोई खड़ा है तो तिरंगा झंडा लेकर कांग्रेस का कार्यकर्ता और हमारे नेता राहुल गांधी खड़े हैं।

प्रमोदी तिवारी ने कहा कि काम अंग्रेज करते थे वही काम आज केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी कर रही है। देश का इतिहास साक्षी है जब-जब हमें धर्म और भाषा के नाम पर बांटा गया हैं तो हम कमजोर ही नहीं बल्कि गुलाम हुए हैं और जब धर्म और जाति से ऊपर उठकर काम किया है तो देश मजबूत हुआ है और भारत एक बड़ी ताकत बनकर उभरा है।

भाजपा धर्म के आधार पर बांट रही है: प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिस तरह ईस्ट इंडिया कंपनी भाषा-धर्म, जाति, नस्ल, क्षेत्रवाद के आधार पर लोगों को बांट कर राज करती थी। उसी तरह से केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा भी धर्म- जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर लोगों पर बैठकर देश में राज करना चाहती है। एक सवाल के जवाब में प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से बनना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर पार्टी में टूट का खतरा है।

डोटासरा ने भाजपा पर साधा निशाना: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। डोटासरा ने कहा कि भाजपा को देश में महंगाई और बेरोजगारी दिखाई नहीं देती है। अपने चंद उद्योगतियों की तिजारी भर रही है। डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी की भारा जोड़ो यात्रा का मकसद देश को एकजुट रखना है। भाजपा देश में धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *