मलाइका अर्जुन का रिश्ता हुआ खत्म, सदमे में एक्ट्रेस ने खुद को किया कमरे में बंद

मलाइका अर्जुन का रिश्ता हुआ खत्म, सदमे में एक्ट्रेस ने खुद को किया कमरे में बंद

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार अर्जुन कपूर को आज के समय में कौन नहीं जानता। एक्टर अर्जुन कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। लोग उनकी एक्टिंग को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन बीते कुछ महीनों से एक्टर अर्जुन कपूर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। जिसके पीछे की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है।

गौरतलब है कि एक्टर अर्जुन कपूर बीते कुछ समय से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। दोनों ही कलाकारों को एक साथ कई जगह स्पॉट किया जा चुका है। कपल के बीच की बॉन्डिंग का अंदाजा उनकी खूबसूरत तस्वीरों से ही लगाया जा सकता है। साथ ही एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन कपूर फैमिली की पार्टी में भी नज़र आती हैं। जिससे पता चलता है कि एक्टर की फैमिली के साथ भी मलाइका के अच्छे संबंध हैं। वहीं अगर बात करें एज गैप की तो मलाइका और अर्जुन के बीच 12 साल का अंतर है। लेकिन दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। वहीं दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपना प्यार जताते नज़र आते हैं। जिसे देखकर फैंस को काफी अच्छा लगता है।

आपको बता दें कि बीते दिनों दोनों कलाकार वेकेशन पर मालदीव गए थे। जिस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली थी। जिसे फैन्स ने काफी ज्यादा पसंद किया। लेकिन हाल ही में ऐसी चर्चा तेज हो गई है कि एक्स हसबेंड अरबाज खान के साथ उनके रिश्ते की तरह ही अर्जुन कपूर के साथ भी उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिकने वाला। वहीं कुछ लोग इस खबर को झूठा ठहरा रहे हैं। साथ ही फैंस का ये भी मानना है कि अर्जुन कपूर अपने प्यार यानी मलाइका के साथ ऐसा नहीं कर सकते।

वहीं अगर बात करें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बारे में तो दोनों कलाकार एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द शादी भी करने वाले हैं। लेकिन इसी बीच ये कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ शादी करने से साफ इंकार कर दिया है। वहीं इन दिनों कपल एक-दूसरे से मिल भी नहीं रहा है। हाल के दिनों में दोनों कलाकारों को एक साथ कहीं भी स्पॉट नहीं किया गया है। हालांकि, इसको लेकर अर्जुन या मलाइका की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। ऐसे में इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *