अजीब फैशन ही नहीं उर्फी को पसंद है कड़क मर्द, इन दो लड़कों के साथ बना चुकी है संबंध

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। बहुत समय से उन्होंने किसी सीरियल या म्यूजिक एल्बम मे काम नही किया है लेकिन फिर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उर्फी अपने अतरंगी फैशन के लिए मशहूर हैं। अक्सर वो अनोखे कपड़े पहने नजर आती हैं। इसे लेकर वो कभी कभी ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती हैं। हालांकि उन्हें ट्रोलर्स की बातों का बुरा नही लगता और वो हमेशा बोल्ड अंदाज़ में नजर आती हैं।
कभी अखबार लपेटे तो कभी रिविलिंग कपड़ों में उर्फी का अनोखा अंदाज देखने को मिलता है। उनके चाहने वाले उनके बारे में सब कुछ जानने के लिए बेताब रहते हैं। आज हम आपको उर्फी के अतरंगी फैशन सेंस के बारे में नहीं बताएंगे। आज आपको बताते हैं उन मर्दों के के बारे बताते हैं जिनसे उर्फी का नाम जुड़ा था।
उर्फी जावेद की आई थी इस सिंगर संग डेटिंग की खबरें: हाल ही में उर्फी का नाम एक इंडो कनेडियन सिंगर से जोड़ा गया था। इस सिंगर का नाम कुंवर है। दरअसल उर्फी ने कुंवर संग अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- मै जानती हूं तुम मुझसे प्यार करते हो। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी। उर्फी की इंस्टा स्टोरी ने इन अफवाहों को और भी बढ़ा दिया था। हालांकि उर्फी ने इस खबर की सच्चाई बता दी थी।
उर्फी ने बताया था की अफेयर की खबरें झूठी हैं। एक्ट्रेस ने कहा- ये सब अफवाह गलत है। जब मैंने ये सब पढ़ा तो मुझे हंसी आ गई। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं लेकिन इससे ज्यादा कुछ नही है। हमने हाल ही में एक गाना साथ में शूट किया था। हम दोनों एक दूसरे की तस्वीरें भी अपलोड करते रहते है। लेकिन इससे ज्यादा हमारे बीच कुछ भी नही है। मै इसलिए बहुत उत्साहित हूं की लोगों को हमारी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कैसी लगने वाली है।
अनुपमा फेम एक्टर को कर चुकी हैं उर्फी जावेद डेट: कुंवर के साथ अफेयर की खबरों को उर्फी सिरे से नकार चुकी हैं। हालांकि उनका नाम एक टीवी एक्टर से भी जुड़ता है। बता दें की उर्फी का नाम पारस कलनावत से भी लिंक किया जाता है। पारस इन दिनो मशहूर टीवी शो अनुपमा में नजर आ रहे हैं। वो रुपाली गांगुली के छोटे बेटे के किरदार में नजर आ चुके हैं। उन्होंने उर्फी के साथ मां दुर्गा शो में साथ काम किया है। इस सीरियल के बाद ही दोनो एक दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा दिनो तक नही चल पाया था।
अगस्त 2017 में दोनों के अफेयर की खबरें जोरों पर थी। अफेयर के वक्त उर्फी पारस की अक्सर तारीफ करते नजर आती थीं। हालांकि कुछ समय बाद इनके रिश्ते में खटास आने लगी थी। इसके चलते दोनो ने ब्रेक उप करने का फैसला कर लिया। डेटिंग के 9 महीने बाद दोनो का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद से उर्फी सिंगल हैं। हाल ही में उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह से शादी करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि अगर रणवीर को दूसरी शादी का मन हो तो वो तैयार हैं। उनका ये वीडियो भी काफी चर्चा में आ गया था।