न्यूज़फैंस के साथ जमीन पर बैठ खाना खाती दिखीं शहनाज गिल, एक्ट्रेस की सादगी के कायल हुए फैंस

दोस्तों शहनाज गिल सबकी चहेती हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वो कुछ भी करती हैं, जहां भी जाती हैं, लोगों की निगाहें हमेशा उनपर टिकी रहती है। शहनाज भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती हैं, वो बीच-बीच में यूट्यूब पर अपने व्लॉग शेयर करती रहती हैं, जिसमें फैंस को उन्हें करीब से जानने का मौका मिल जाता है। शहनाज ने हाल ही में दुबई टूर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक इवेंट में शामिल होने के लिए तैयार होने से लेकर दुबई की बड़ी-बड़ी जगहों में घूमने तक की झलकियां हैं। शहनाज ने दुबई में कैसे अपनी जिंदगी के कुछ लम्हे को इंजॉय किया, ये देखने लायक है। इस वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान शहनाज की सादगी ने खींचा है। जिस तरह से वो कुछ फैंस के साथ जमीन पर बैठकर खाना खा रही हैं, उनकी ये अदा फैंस को पसंद आ रही है।
इस वीडियो में शहनाज गिल अपनी टीम के साथ खूब मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। वो अपने आसपास मौजूद लोगों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। इसमें दिखाया गया है कि एक इवेंट में शामिल होने से पहले शहनाज किस तरह से तैयार हुईं। फिर वो इवेंट में गईं, जहां उनके काफी फैंस उन्हें चीयर करते दिखाई दिए।
इस इवेंट के बाद शहनाज गिल ने कैजुअल लुक में पूरा दुबई घूमा। बड़ी-बड़ी बिल्डिंग देखी। उन्होंने बताया कि यहां की इमारतें और गाड़ियां बहुत शानदार हैं। इस दौरान शहनाज ने फैंस के साथ मुलाकात भी की। उनके घर गईं। वहां जमीन पर बैठकर खाना खाया। उन्होंने ढेर सारी बातें भी कीं। इसके बाद शहनाज दुबई की नाइट लाइफ देखने के लिए याच पर चली गईं। शहनाज गिल को हाल ही में बॉलीवुड सिलेब्स की दिवाली पार्टियों में देखा गया था। इस पार्टी में उनकी मुलाकात विक्की कौशल से भी हुई। उन्होंने विक्की संग फोटो शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई थी।
शहनाज गिल ने आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी की महफिल की रौनक भी बढ़ाई थी। इस पार्टी में सलमान खान भी थे, जो डेंगू से बस ठीक ही हुए थे। पार्टी में कोरियोग्राफर राघव जुयाल भी थे, जिनके साथ कुछ दिनों पहले शहनाज का नाम जुड़ा था। शहनाज ने कुछ देर पहले ही एक और इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो नेचर के बीच समय बिताती दिख रही हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।