‘मेरे सभी भाइयों के मेरी सहेलियों के साथ शारीरिक संबंध’ सोनम ने लगाए गंभीर आरोप, सक्ते में आया कपुर परिवार

‘मेरे सभी भाइयों के मेरी सहेलियों के साथ शारीरिक संबंध’ सोनम ने लगाए गंभीर आरोप, सक्ते में आया कपुर परिवार

करण जौहर का मशहूर चैट शो कॉफी विद करण फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। शो के सातवें सीजन में अब तक बहुत से सेलिब्रिटी आ चुके हैं। आलिया भट्ट, करीना कपूर, आमिर खान, रणवीर सिंह, सामंथा प्रभु जैसे सितारों ने इस शो में अपना जलवा दिखाया है। अब अपकमिंग एपिसोड में धमाल मचाने के लिए अर्जुन कपूर और सोनम कपूर नजर आने वाले हैं। बता दें कि सोनम प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनकी डिलीवरी होने वाली है।

हालांकि इस बीच वो करण के शो में पहुंची और ढेर सारी गपशप की। इस अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो हाल ही में रिलीज किया गया है। इस वीडियो में सोनम अपने भाई अर्जुन कपूर की टांग खींचती नजर आ रहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने भाईयों को लेकर ऐसे खुलासे कर दिए जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

 

प्रोमो वीडियो में नजर आई सोनम और अर्जुन की मस्ती: करण जौहर ने वीडियो शेयर कर लिखा- ये शो S और M के लिए है। इस शो में मजेदार खुलासे होने वाले हैं। सोनम कपूर कहती हैं S तो मैं हूं लेकिन M कौन है। अब माना जा रहा है कि M का यहां पर मतलब अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से है। प्रोमो वीडियो में सोनम कपूर अर्जुन से पूछती हैं- तुम्हें मेरी कौन सी आदत सबसे परेशान करती है? इस पर अर्जुन कहते हैं कि तुम किसी को तारीफ करने या कुछ कहने का मौका ही नहीं देती हो। खुद की ही तारीफ कर देती हो। देखो मैं इसमें सुंदर लग रही हूं ना, देखो ये अच्छा लग रहा है ना। इस पर सोनम और करण जौहर हंसने लगते हैं।

इसके बाद करण सोनम से पूछते हैं कि उनके भाई उनकी किन दोस्तों के साथ सोए हैं। इस पर सोनम चौंकाने वाला खुलासा करती हैं। सोनम कहती हैं- मेरे भाईयों में ऐसा कोई भी नहीं है जिनका मेरी दोस्तों के साथ संबंध ना रहा हो। सोनम की ये बात सुनकर करण और अर्जुन दोनों हैरान रह जाते हैं। करण कहते हैं- कैसे भाई हैं तुम्हारे? वहीं अर्जुन कहते हैं- ये सब क्या बोल रही हो। कैसी बहन हो तुम।

 

अर्जुन कपूर की टांग खींचती नजर आईं सोनम कपूर: इसके बाद अर्जुन ने कहा- ऐसा लग रहा है कि सो पर मुझे ट्रोल होने के लिए बुलाया गया है। फिर करण ने अर्जुन से पूछा- आपने मलाइका का नंबर अपने फोन में किस नाम से सेव किया है? इस पर अर्जुन कहते हैं- मुझे उनका नाम बहुत पसंद है तो मैंने उसी नाम से सेव किया है- मलाइका। इसके बाद करण ने सोनम से पूछा- इंडस्ट्री में आपको कौन बेस्ट लगता है। इस पर सोनम कहती हैं – रनबीर कपूर। करण कहते हैं कि उनकी फिल्म का नाम क्या है जिस पर सोनम कहती हैं- शिवा नंबर वन।

अब प्रोमो वीडियो में सोनम और अर्जुन की इन बातों के देखकर लग रहा है कि इस एपिसोड में काफी मस्ती होने वाली है। सोनम हमेशा से अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोरती रहीं हैं। इससे पहले वो जब भी करण जौहर के शो पर आईं हैं उन्होंने किसी ना किसी सेलिब्रिटी को लेकर कोई बात बोल दी है। अब फिलहाल वो अपनी मैरिड लाइफ और प्रेग्नेंसी के फेज को इंजॉय कर रहीं हैं। वहीं अर्जुन अपनी फिल्मों और मलाइका संग रिलेशन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *