ये अभिनेत्री कभी देती थी ऐश्वर्या राय को टक्कर, अब कर ली ऐसी हालत

दुनिया में कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करने के बाद अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया है। इन्हीं में से एक है बरखा मदान। बरखा मदान अपने समय की बेहतरीन मॉडल और एक्ट्रेस रही हैं। लेकिन 10 साल पहले उन्होंने इन सब से दूरी बना ली और बौद्ध भिक्षु बन गईं।
बरखा मदन के बौद्ध भिक्षु बनने के बाद उनका नाम बरखा से बदलकर ग्याल्टेन सेमटेन कर दिया गया।बरखा ने 1857 जैसे क्रांति, घर एक सपना और सात फेरे जैसे लगभग 20 धारावाहिकों में अभिनय किया है।बरखा मदान ने अक्षय कुमार के साथ ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ और उसके बाद ‘भूत’ से डेब्यू किया।
बरखा एक पंजाबी परिवार से थीं, लेकिन 10 साल पहले वह सादगी और आराम की तलाश में बौद्ध नन बनीं।बरखा 1994 में मिस इंडिया पेजेंट में विजेता सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय के साथ फाइनलिस्ट भी थीं।बरखा को बचपन से ही बौद्ध विचारधाराओं का शौक था। वर्ष 2002 में, उन्होंने एक बौद्ध कार्यक्रम में भाग लिया, जिसके बाद बौद्ध धर्म में उनकी रुचि बढ़ी।बरखा ने दलाई लामा का अनुसरण किया। 2012 में, उन्होंने बौद्ध नन के रूप में सेवानिवृत्त होने का फैसला किया