Ramayan की ‘सीता’ ने कैमरे के सामने दिखाया अपना ऐसा बोल्ड अवतार, यूजर ने कहा, ‘आपको ये सब शोभा नहीं देता’

रामानंद सागर का फेमस टीवी शो ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाकर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को घर-घर में एक खास पहचान मिली थी। दीपिका को लेकर दर्शकों के मन में सालों बाद भी वही श्रद्धा है। एक्टिंग के साथ दीपिका सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर ही अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस के बीच छाई रहती हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जो फैंस के बीच चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का मॉर्डन लुक उनके फैंस को काफी हैरान कर रहा है। यहां देखें वीडियो….
अचानक ही कैमरे के सामने आई इस लुक में
दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में फैंस को उनका अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं की दीपिका कैमरे के सामने पहले अपनी सैंडल को जमीन में पटकती नजर आ रही हैं, फिर अचानक ही उनकी ड्रेस चेंज हो जाती है। इस दौरान उनका लुक काफी मॉर्डन नजर आ रहा है। उन्होंने ब्लूर का शॉर्ट वन पीस ड्रेस कैरी किया है। वहीं उनके बाल ओपन हैं और लाइट मेकअप उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है। वहीं दीपिका इस ड्रेस को पहन कर कभी वॉक करती तो कभी घूमती दिख रही हैं।
View this post on Instagram
फैंस के आ रहे हैं ऐसे रिएक्शन
दीपिका चिखलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमेशा की तरह ही उनके इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। एक्ट्रेस के इस लुक पर जहां कई फैंस फिदा हो रहे हैं। वहीं कई यूजर्स को उनका ये लुक पसंद नहीं आ रहा है। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘धन्यवाद सीता माता जी… सुबह-सुबह दर्शन के लिए।’ एक ने लिखा, ‘हे भगवान…क्या ट्रांसफॉर्मेशन है।’ एक ने लिखता है, ‘आपको ये सब शोभा नहीं देता।’ इस तरह के कई और कमेंट्स दीपिका के इस वीडियो पर हैं।