नरगिज़ की शादी के बाद खुद को क्यों सिगरेट से जलाया करते थे राज कपूर साहब

नरगिज़ की शादी के बाद खुद को क्यों सिगरेट से जलाया करते थे राज कपूर साहब

बॉलीवुड की आइकोनिक लव स्टोरिज़ का ज़िक्र राज कूपर और नर्गिस की प्रेम कहानी के बिना अधूरा है। जैसे जैसे वक़्त बदलता गया वैसे वैसे लोगो के प्यार करने के माईने और ब्रेकअप करने के माईने बदलते गए आज की तारीख में अगर किसी का किसी से ब्रेकअप होता है तो हम एक इमोशनल पोस्ट लिखते है या फिर सामने वाले को एक्सपोज़ कर देते है या फिर हमारे साथ उसने क्या बुरा किया ये हम सोशल मीडिया पर दाल देंगे कुल मिला कर अपने अंदर जो कुछ भी भरा हुआ है वो किसी से शेयर नहीं करते या फिर सामने वाले को किसी तरह से नुक्सान नहीं पहुचाते है तब तक वो ब्रेकअप पूरा नहीं होता है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब ब्रेकअप पर इंसान खुद को नुक्सान पहुँचता था और हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी एक ऐसा ब्रेकअप हुआ था जब एक एक्टर प्रोडूसर ने अपना ब्रेकअप होने पर खुद को सिगरेट से जला दिया था।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ अफेयर्स है जिनकी चर्चाएं आज तक है और ये चर्चा आज तक इसलिए है क्योकि प्यार बहुत गहरा था लेकिन एक नहीं हो पाए ऐसा एक अफेयर था राज कपूर साहब और नरगिज़ जी का पुरे 9 सालो तक राज कपूर साहब और नरगिज़ जी ने एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन अचानक ही ये रिश्ता टूट गया और ऐसा टूटा कि दोबारा दोनों कभी साथ में तक दिखाई नहीं दिए।

राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी: राज कपूर और नरगिस का साथ लगभग 9 साल तक रहा, दोनों एक दूसरे को दिलो जान से प्यार करते थे. लेकिन इस लवस्टोरी में सबसे बड़ी अड़चन थी राज कपूर की शादी. राज कपूर की शादी कृष्णा कपूर से हो चुकी थी, वह 5 बच्चों के पिता भी बन गए थे, ऐसे में वो नरगिस से केवल साथ रहने के वादा करते थे, उन्होंने कभी अपनी पत्नी को नहीं छोड़ा. ऐसे में जब राज कपूर लाख कोशिशें करने के बाद भी अपने शादी के वादो को पूरा नहीं कर पा रहे थे, तो नरगिस ने उनसे दूर जाने का फैसला कर लिया और सुनिल दत्त का साथ चुन लिया।

शराब के नशे में चूर रहने लगे राज कपूर: एक मीडिया हाउस को दिए पुराने इंटरव्‍यू में राज कपूर की वाइफ कृष्‍णा राज कपूर ने बताया, ‘ नरगिस की शादी के बाद शायद ही कोई रात ऐसी बीती होगी जब राज कपूर रोए न होंगे, वह घर पर देर से आते थे, शराब के नशे में चूर वह बाथ टब में गिर कर रोते थे, उन्‍हें लगता था कि नरगिस ने उन्‍हें धोका दिया है.’ वर्ष 1986 में खुद राज कपूर ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्‍यू में कहा था कि नरगिस ने उन्‍हें धोखा दिया था। यहां तक की नरगिस के निधन पर जब राज कपूर पहुंचे तो वह दरवाजे पर ही खड़े रहे। सभी ने उन्‍हें बुलाया और नरगिस के अंतिम दर्शन के लिए कहा मगर राज कपूर नरगिस को आखिरी बार देखने से इंकार कर दिया। इस तरह दोनों की प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया।

एक इंटरव्यू में कृष्णा कपूर ने बताया था कि नरगिस से अलग हो कर राज बुरी तरह से टूट गए थे। कृष्णा ने बताया था कि राज कपूर अपने बाथरूम में बाथटब में बैठकर रात भर शराब पीते रहते थे और रोते रहते थे। यहां तक कि कई बार वह खुद को जलती सिगरेट से भी दागा करते थे। वह जानती थीं कि ये गम नरगिस के लिए था। नरगिस जब राज कपूर के प्रेम में थी तब भी ये बात कृष्णा अच्छी तरह से जानती थीं। हालांकि दोनों के बीच कभी बात नहीं हुई थी। बस सामाजिक समारोह में सामना होने पर एक दूसरे का अभिवादन या मुस्कराहट के साथ दोनों एक दूसरे से मिलने से बचती थीं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *