सालों बाद हुआ खुलासा यह लड़की थी सलमान का पहला प्यार, आज इनकी बेटी भी कर चुकी है बॉलीवुड में डेब्यू

बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाईजान के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले सलमान खान लोगों के दिलों में बसते हैं। एक्टर सलमान खान को चाहने वालों की संख्या अनगिनत है। भाईजान को केवल भारत के लोगों से ही नहीं बल्कि देश-विदेश के भी लोगों का प्यार मिलता है। अब आप सोंच रहे होंगे कि आखिर हम आज सलमान खान के बारे में क्यों बात कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि आज एक्टर सलमान खान का जन्मदिन है। जी हां, आज ही के दिन 27 दिसंबर 1965 को सलमान खान का जन्म हुआ था।
सलमान खान का जन्म इंदौर में सलीम खान और सुशीला चरक के घर पर हुआ था। उसके बाद सलमान बड़े हुए, बड़े होने के साथ ही उन्होंने एक्टर बनने का सपना देखा और साल 1988 में अपनी पहली फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से बॉलीवुड में कदम रखा। उसके बाद सलमान ने अपनी पहली ऐसी फिल्म की, जिसमें उन्होंने लीड एक्टर का किरदार निभाया। उनकी इस फिल्म का नाम है ‘मैंने प्यार किया’। उनकी ये फिल्म उनकी जिंदगी का बहुत बड़ा और सुनहरा मोड़ थी। जिसमें आगे बढ़ने के बाद सलमान ने कभी- भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
जैसा कि आप सब जानते हैं कि भाईजान ने अभी तक शादी नहीं की है। लेकिन बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ वो अक्सर चर्चा में रहे। अधिक्तर लोगों का मानना है कि सलमान एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से प्यार करते थे। फिर एक्ट्रेस की शादी हो गई और उनका प्यार अधूरा रह गया। लेकिन ये सब गलत है। दरअसल, सलमान का पहला प्यार ऐश्वर्या राय नहीं बल्कि शाहीन जाफरी थी। सलमान 19 साल की उम्र में शाहीन को अपना दिल दे बैठे थे। वे अक्सर अपनी रेड स्पोर्ट्स कार से उनके कॉलेज के चक्कर काटा करते थे। शाहीन जाफरी पेशे से एक मॉडल थी। सलमान का प्यार इतना प्योर था कि वो अक्सर शाहीन के घर दूध-ब्रेड पहुंचाने तक चले जाते थे।
आपको बता दें कि शाहीन और सलमान खान की मुलाकात एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की मां जेनेविव आडवाणी ने करवाई थी। मुलाकात के बाद दोनों के बीच डेटिंग हुई, दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे। वहीं दोनों के परिवार वाले भी इस रिश्ते से खुश थे। शाहीन और सलमान की शादी तक होने वाली थी। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि ये रिश्ता टूट गया। उसी बीच एक्टर की मुलाकात मॉडल और 1980 में मिस इंडिया रह चुकी संगीता बिजलानी से हुई। मुलाकात के बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। बता दें सायशा सहगल जो फ़िल्म शिवाय में नज़र आई थी वो शाहीन की बेटी हैं।