बलिया में CM योगी की पुलिस को जनता ने दौड़ा कर पीटा
योगी सरकार का बुलडोज़र लगातार चल रहा है लेकिन ये बुलडोज़र जब बल्लिया पहुंचा तो पुलिस के भी पसीने छूट गए गाओ वालो ने पुलिस को दौड़ा न शुरू किया और देखते ही देखते पत्थर बाज़ी शरू होगई माहौल तनाव पूर्ण होगया अफरा तफरी मच गई।
दरसल बलिया में मंगलवार को उस वक्त हालात बिगड़ गए, जब हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन अतिक्रमण हटाने गांव पहुंचा।खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज गांव में गड़ही से कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही ग्रामीणों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस व ग्रामीण आमने-सामने आ गए।
कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। पुलिस ने हालात संभालने के लिए करीब 10 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन इसके बाद भी विरोध जारी रहा। हालात बेकाबू होते देख प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।
करीब साढ़े तीन घंटे तक चले पूरे अभियान के दौरान भारी सुरक्षा के बीच प्रशासन ने सख्ती के साथ कार्रवाई जारी रखी और आखिरकार गड़ही को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। कार्रवाई के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की तैनाती से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खेजुरी थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने पहले ही उच्चाधिकारियों को सूचना देकर अतिरिक्त बल की मांग की थी। इसके बाद सुखपुरा और गड़वार थाने की पुलिस के साथ PAC बटालियन मौके पर पहुंची। दोबारा शुरू हुई कार्रवाई के दौरान फिर विरोध की कोशिश हुई, लेकिन पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया और दोनों अवैध मकानों को ढहा दिया।
मौके पर एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल भी पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। बाद में एसपी उत्तरी ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर पथराव करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
देखिए अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने क्या कुछ बतया।
दोस्तों अब प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। अदालत के आदेश का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाया गया और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं पुलिस का कहना है कि शांति भंग करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने पर सख्ती तय है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0