अमेठी के बीरीपुर में 7 फरवरी से 14 फरवरी तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन
अमेठी जनपद के जामों थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूरे देवी दीन तिवारी (बीरीपुर) में आगामी 7 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक एक भव्य एवं दिव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन धार्मिक आयोजन में महामृत्युंजय पीठाधीश्वर स्वामी प्रणवपुरी जी महाराज (महाकाल लोक, उज्जैन) द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा।
कथा आयोजन के मुख्य यजमान श्री राम नारायण तिवारी हैं, जबकि कार्यक्रम के प्रेषक अशोक तिवारी (DV) हैं। यह आयोजन समस्त ग्रामवासियों एवं तिवारी परिवार के सहयोग से सम्पन्न हो रहा है। कार्यक्रम स्थल ग्राम पूरे देवी दीन तिवारी (बीरीपुर), थाना व ब्लॉक जामों, जनपद अमेठी निर्धारित किया गया है।
कथा के दौरान होंगे श्रीमद् भागवत के प्रमुख प्रसंग
कथा का शुभारंभ शनिवार, 7 फरवरी 2026 को श्रीमद् भागवत महात्म्य एवं श्री शुकदेव कथा से होगा। इस दिन परीक्षित जन्म, शुकदेव–परीक्षित संवाद, विदुर चरित्र तथा कपिल–देवहूति संवाद जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
रविवार, 8 फरवरी को ध्रुव चरित्र, जड़ भरत चरित्र, अजामिल प्रसंग तथा भक्त प्रह्लाद के चरित्र का विस्तार से वर्णन होगा।
सोमवार, 9 फरवरी को श्री वामन अवतार, महाराज मनु वंश का वर्णन, श्रीराम अवतार एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य
आयोजन किया जाएगा।
मंगलवार, 10 फरवरी को
श्री गोपी गीत तथा श्रीकृष्ण–रुक्मणि विवाह की मनोहारी कथा सुनाई जाएगी।
इसके पश्चात गुरुवार, 12 फरवरी को श्री सुदामा चरित्र, उद्धव संवाद, परीक्षित मोक्ष एवं कथा विश्राम होगा।
शुक्रवार, 13 फरवरी को प्रातः 7 बजे हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न होगी, वहीं सायं 2 बजे से प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन प्रभु इच्छा तक किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन शनिवार, 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
आयोजक एवं सहयोगीगण
इस भव्य धार्मिक आयोजन में महेश नारायण तिवारी, अर्जुन प्रसाद तिवारी, शिव बहादुर तिवारी, राम बहादुर तिवारी, दल बहादुर तिवारी, बम बहादुर तिवारी, काशी प्रसाद तिवारी (एडवोकेट), दिनेश तिवारी, डॉ. विकास तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, विजय बहादुर तिवारी, मोहित तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, शोभित तिवारी, सुमित तिवारी, यश तिवारी, प्रिन्स तिवारी एवं वेदांश तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
स्वागताकांक्षी के रूप में अर्जुन प्रसाद तिवारी, काशी प्रसाद तिवारी (एडवोकेट), दिनेश तिवारी, डॉ. विकास तिवारी, मोहित तिवारी, शुभम पाण्डेय एवं शिवम् शुक्ला हैं।
वहीं दर्शनाभिलाषी के रूप में शिव बहादुर तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, राम बहादुर तिवारी, दल बहादुर तिवारी, बम बहादुर तिवारी, विजय बहादुर तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, शोभित तिवारी, सुमित तिवारी, यश तिवारी, प्रिन्स तिवारी, वेदांश तिवारी, अर्शिव तिवारी (कान्हा) सहित समस्त तिवारी परिवार उपस्थित रहेगा।
धर्मप्रेमियों से अपील
आयोजन समिति एवं तिवारी परिवार ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0