बलिया के लाल अचिन्त्य त्रिपाठी को यूपी कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने संगठन में एक नई नियुक्ति की है। बलिया के अचिन्त्य त्रिपाठी को प्रदेश कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। छात्र राजनीति से लेकर कांग्रेस की प्रोफेशनल और डिजिटल टीम तक काम करने के बाद अब अचिन्त्य त्रिपाठी सक्रिय राजनीति में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। बलिया जिले के अमृतपाली के रहने वाले अचिन्त्य त्रिपाठी का मूल आवास रसड़ा क्षेत्र के नगहर तिवारीपुर में है। उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से स्नातक, जबकि लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी और पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अचिन्त्य की राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता का दौर पढ़ाई के दौरान ही शुरू हुआ।
2014 से 2019 के बीच बलिया की छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए उन्होंने कई छात्र और सामाजिक आंदोलनों में भागीदारी की। पटरी दुकानदारों के ‘आजीविका अधिकार सहयोग आंदोलन’ के संचालन में भी उनकी भूमिका रही। इसके बाद अचिन्त्य त्रिपाठी कांग्रेस की प्रोफेशनल सोशल मीडिया टीम से जुड़े। उन्होंने कंटेंट राइटर के तौर पर शुरुआत की और आगे चलकर डिजिटल मीडिया हेड की जिम्मेदारी तक पहुंचे। छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान भी वे कांग्रेस की प्रोफेशनल टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान घोषणा पत्र तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी भूमिका रही। इसके अलावा वे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के संचालन से भी जुड़े रहे।
छात्र राजनीति से कांग्रेस प्रवक्ता तक, अचिन्त्य त्रिपाठी का सफर
यानी छात्र राजनीति से शुरू हुआ सफर अब यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता की जिम्मेदारी तक पहुंच चुका है। अचिन्त्य त्रिपाठी की नियुक्ति के साथ कांग्रेस संगठन में युवा और डिजिटल पृष्ठभूमि वाले चेहरों को जिम्मेदारी देने की दिशा भी दिखाई देती है। अब देखना होगा कि बतौर प्रदेश प्रवक्ता अचिन्त्य त्रिपाठी संगठन और पार्टी के मुद्दों को किस तरह जनता तक पहुंचाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0